फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 15 साल पहले दिल्ली छोड़कर देहरादून शिफ्ट हो गए थे रविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोटद्वार में कारोबारी की हत्या का मामला
विज्ञापन


रविंद्र ने छोड़ दिया था परिवार, पत्नी और बेटा अब भी दिल्ली के रजोकरी में रह रहे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तराखंड के कोटद्वार में अपनी दूसरी पत्नी रीना सिंधू और उसके प्रेमी पारितोष की साजिश का शिकार होकर जान गंवाने वाले कारोबारी रविंद्र कुमार ने करीब पंद्रह साल पहले दिल्ली को छोड़ दिया था। दिल्ली में उसकी पहली पत्नी आशा अपने बेटे हर्षित के साथ आज भी उसी रजोकरी गांव के मकान में रहती है। मीडिया को देखते ही आशा ने घर का दरवाजा बंद कर लिया।
बंद दरवाजे से ही उसने कुछ न बताने की बात की। पड़ोसी भी मामले में कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं थे। अलबत्ता कुछ पड़ोसियों ने दबी जुबान में बताया कि रविंद्र का अच्छा खासा परिवार था। उस समय रीना सिंधू (दूसरी पत्नी) गांव में किराये के कमरे में रहती थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी।
विज्ञापन

रीना अपने से करीब 20 साल बड़े रविंद्र के साथ दिल्ली छोड़कर देहरादून पहुंच गई। दोनों वहां सहमति संबंध में रहने लगे। बाद में रविंद्र और रीना ने शादी कर ली। इसके बाद रविंद्र ने कभी दिल्ली में अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया और न ही पत्नी आशा और बेटे हर्षित ने मिलने की कोशिश की।
पड़ोसियों ने बताया कि उस समय गांव में रविंद्र का अच्छा खासा काम था। रीना के चक्कर में आकर उसने अपनी पत्नी व बेटे को छोड़ दिया। कोटद्वार में जब उसकी मौत का पता गांव में चला, तो लोगों को अफसोस हुआ। लोगों ने बताया कि काफी समय तक आशा और हर्षित का ध्यान उसके चाचा रखते रहे। बाद में उसके दोनों चाचा भी रजोकरी छोड़कर गुरुग्राम शिफ्ट हो गए।
बता दें कि मूलरूप से दक्षिण दिल्ली के रजोकरी के रहने वाले रविंद्र कुमार नामक कारोबारी का शव जून के पहले सप्ताह में कोटद्वार की एक खाई में मिला था। शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस को यह सड़क हादसा लगा। बाद में पुुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस ने शक के आधार पर रविंद्र की पत्नी रीना सिंधू से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। रीना ने अपने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर रविंद्र की हत्या कर दी। बिजनौर के नगीना में हत्या कर कार से शव को कोटद्वार की खाई में फेंका गया। रीना रविंद्र की हत्या कर उसकी प्रॉपर्टी प्राप्त करना चाहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें