फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: उत्तराखंड रुद्रपुर के ध्यानार्थ<bha>--</bha> संदिग्ध हालत में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके की वारदात, परिजनों ने लगाया चौथी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप, छानबीन जारी
विज्ञापन

-इमारत में रह रहे हैं नाइजीरियाई नागरिक, लोगों का दावा इमारत में चल रही अवैध गतिविधियां, पुलिस कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में संदिग्ध हालत में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त उत्तराखंड रुद्रपुर निवासी राज प्रसाद (22) के रूप में हुई है। परिजनों ने इमारत से नीचे फेंककर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल जिस इमारत में हादसा हुआ, वहां पर नाइजीरियाई नागरिक रहते हैं। सुबह युवक उनके पास क्यों गया, इसका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इमारत में अवैध गतिविधियां चल रही थीं। होे न हो युवक के नीचे गिरने का संबंध उसी से है।
दक्षिण जिला के अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया, शनिवार सुबह मैदान गढ़ी इलाके से घटना की सूचना मिली। टीम वहां पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि चौथी मंजिल से कूदकर जान देने वाला यु़वक राज प्रसाद दिल्ली के सुमन चौक छतरपुर इलाके में रहता था। वह यहां फिल्म शूटिंग से जुड़ा था। वह लाइट टेक्निशियन का काम करता था। इसके परिजन भी फिल्म शूटिंग से जुड़े हैं। हालांकि नाइजीरियाई नागरिकों का कहना है कि राज प्रसाद डिलीवरी ब्वाॅय था। परिजन इससे इन्कार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इमारत में सेक्स रैकेट और नशा बेचने के आरोप लगाए हैं। मामले पर पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार कार्रवाई करने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें