फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान : पहला रोजा कल से, शाही इमाम की लोगों से अपील- घरों में रहकर करें इबादत

Fri, 24 Apr 2020 10:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामा मस्जिद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चांद दिखते ही पवित्र रमजान माह की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लोगों को मुबारकबाद देते हुए घरों में ही रहकर इबादत करने की अपील की।

विज्ञापन


दूसरी ओर फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि रमजान का महीना लोगों के लिए इम्तिहान की घड़ी है। इस मुश्किल घड़ी में सभी को अपने-अपने घरों में रहकर अपने मुल्क और पूरी दुनिया के लिए दुआ करनी है।

30 दिन चलने वाले रमजान माह के दौरान लोग रोजा रखकर इबादत करते हैं। रमजान को लेकर लोगों ने पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को दिनभर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रमजान की खरीदारी में मशगूल रहे। लोगों ने सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स व अन्य सामान खरीदा।
विज्ञापन


शाम को चांद दिखने के बाद मौलाना मुफ्ती मुकर्रम ने बताया कि देश में इस समय महामारी फैली हुई है। रमजान में की गई इबादत का फल बहुत ज्यादा मिलता है। इस महीने मांगी गई दुआ अल्लाह कबूल करता है। अपने मुल्क, पूरी दुनिया और इंसानियत के लिए दुआ करें। सहरी और इफ्तार के समय अपने-अपने घरों से हरगिज नहीं निकलें। इसके साथ ही सरकार ने जो बातें बताई हैं, उनका पालन जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें