फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सात दिन से 'मुर्गा' बन रहे राजस्थान के छात्र, जानें क्या है इसकी वजह

Tue, 29 Jun 2021 05:46 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने इस मामले में गांधी परिवार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और विरोध प्रदर्शन करके अपनी मांगें मनवाने की कोशिश कर रहे हैं। ये युवा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर रोजाना 'मुर्गा' बनकर प्रदर्शन कर रहे हैं और संविदा भर्ती पर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते युवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आजकल अजब नजारा देखने को मिल रहा है। दरअसल, यहां पिछले सात दिन से राजस्थान के कुछ छात्र रोजाना 'मुर्गा' बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी को कोई सजा नहीं मिली है, बल्कि ये लोग 'मुर्गा' बनकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह पूरा मामला राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षक कैडर बनाने से जुड़ा है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान सरकार ने 2020-21 के बजट में कंप्यूटर शिक्षक कैडर बनाने का एलान किया था। सरकार की इस घोषणा से कंप्यूटर डिग्रीधारकों की उम्मीदें परवान चढ़ने लगीं। बेरोजगारी के इस दौर में उन्हें रोजगार की आस नजर आने लगी। हालांकि, राज्य के कंप्यूटर डिग्रीधारक अब मायूस हो गए हैं, क्योंकि सरकार ने इन भर्तियों को नियमित की जगह संविदा पर करने का फैसला लिया है। 

गांधी परिवार से छात्रों ने की यह मांग

बता दें कि राजस्थान के कंप्यूटर डिग्रीधारक राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने इस मामले में गांधी परिवार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया और विरोध प्रदर्शन करके अपनी मांगें मनवाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में ये युवा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर रोजाना 'मुर्गा' बनकर प्रदर्शन कर रहे हैं और संविदा भर्ती पर विरोध जता रहे हैं।

गहलोत सरकार पर लगाया यह आरोप 

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन करने वाले युवाओं का आरोप है कि गहलोत सरकार स्थायी भर्ती करने की जगह ठेके पर नियुक्ति कर रही है, जो बेरोजगारों का अपमान है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में इसका विरोध किया था, लेकिन पार्टी का आला नेतृत्व राजस्थान आकर चुप्पी साध लेता है। यह एकदम गलत तरीका है।
विज्ञापन

युवाओं ने कही यह बात

युवाओं का कहना है कि वे पिछले सात दिन से कभी दंडवत करके तो कभी 'मुर्गा' बनकर अलग-अलग दफ्तरों में कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पवन बंसल, केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी के दफ्तर में भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें