फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दवा विक्रेताओं के 27 ठिकानों पर छापा, भागीरथ पैलेस में कार्रवाई... कॉटन-सर्जिकल आइटम के 204 सैंपल लिए

Tue, 16 Dec 2025 04:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अवैध ड्रग्स कारोबार के खिलाफ दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने सोमवार को भागीरथ पैलेस में एक स्पेशल इंस्पेक्शन और एनफोर्समेंट ड्राइव चलाई।
विज्ञापन
दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध ड्रग्स कारोबार के खिलाफ दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने सोमवार को भागीरथ पैलेस में एक स्पेशल इंस्पेक्शन और एनफोर्समेंट ड्राइव चलाई। विभाग ने दवा विक्रेताओं के 27 ठिकानों पर छापेमारी की और सिरप, दवाइयों, कॉटन और सर्जिकल आइटम के 204 सैंपल लिए। 

विज्ञापन


बिना वैध लाइसेंस के मेडिकल उपकरण बिक्री करने पर एक दुकान पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। ड्राइव के तहत दस से ज्यादा दवा फर्मे ड्रग्स नियमों का उल्लंघन करती मिलीं। जिनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर यह ड्राइव चली। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार सख्त रेगुलेटरी निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नकली, अवैध और गैर-कानूनी तरीके से बेची जाने वाली दवाओं और मेडिकल उपकरणों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शहरभर में ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे। 

एंटी-फंगल क्रीम की बड़ी खेप बरामद 
इससे पहले एक अन्य छापेमारी अभियान में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने सदर बाजार के तेलीवाड़ा में एक दवा ट्रेडिंग व्यापारिक प्रतिष्ठान पर छापा मारा था। इस ऑपरेशन में एक दवा व्यापारी के पास से बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी दवाएं और एंटी-फंगल क्रीम की बड़ी खेप बरामद की गई। छापेमारी के दौरान जांच में मिला कि यह बिना वैध ड्रग लाइसेंस के संचालित हो रही थी। इसका इंचार्ज कोई भी खरीद या बिक्री का वैध रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका।

 
विज्ञापन

स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी के लिए 4 सदस्यों की समिति गठित
स्वास्थ्य संस्थानों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने समिति गठित की है। इसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्कूल हेल्थ क्लीनिक, मोबाइल हेल्थ क्लीनिक सहित दूसरे संस्थानों का औचक निरीक्षण के जरिए प्रशासनिक और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। इस संबंध में महानिदेशालय ने आदेश जारी किया है। निदेशालय ने चार सदस्यों की समिति गठित की है। यह समिति महानिदेशालय के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली व सेवाओं की निगरानी करेगी। इसमें प्रशासनिक कार्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों की सूची तैयार करना, निर्धारित व आकस्मिक निरीक्षण करना और मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन की समीक्षा करना शामिल है। इसके अलावा समिति मानव संसाधन, आवश्यक दवाओं, डायग्नोस्टिक्स, आईटी उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा करेगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों के समय पालन, उपस्थिति और सेवा गुणवत्ता से जुड़े दिशा-निर्देशों के अनुपालन की निगरानी की जाएगी। समिति को प्रति माह कम से कम दो निरीक्षण करने होंगे और छह माह का निरीक्षण कार्यक्रम अग्रिम रूप से प्रस्तुत करना होगा। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें