फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : निर्माण की वजह से पूर्वांचल की ट्रेनें होंगी प्रभावित, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Tue, 19 Apr 2022 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोनपुर रेल मंडल में निर्माण कार्य की वजह से इस रूट पर चलने वाली वैशाली, सरयु यमुना, अमृतसर-जयनगर, स्वतंत्रता सेनानी, अमृतसर-कटिहार स्पेशल समेत कई ट्रेन प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें अस्थाई रूप से प्रभावित होंगी तो कई परिवर्तित रूट से चलेंगी। कुछ ट्रेनों को मार्ग में रोक कर चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल की तरफ आवाजाही करने वाली ट्रेन के यात्रियों के लिए बुरी खबर है। सोनपुर रेल मंडल में निर्माण कार्य की वजह से इस रूट पर चलने वाली वैशाली, सरयु यमुना, अमृतसर-जयनगर, स्वतंत्रता सेनानी, अमृतसर-कटिहार स्पेशल समेत कई ट्रेन प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें अस्थाई रूप से प्रभावित होंगी तो कई परिवर्तित रूट से चलेंगी। कुछ ट्रेनों को मार्ग में रोक कर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


सोनपुर रेल मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे 28 अप्रैल तक ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। रेलवे के अनुसार 20,22,24 और 28 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस को हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बचवारा होकर चलाया जाएगा। इसी तरह 18,20,27 और 28 अप्रैल को ट्रेन संख्या 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3:30 घंटे की देरी से चलेगी। इसके अलावा 18,26 और 29 अप्रैल को ट्रेन संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3:30 घंटे की देरी से चलेगी। 

24 अप्रैल को ट्रेन संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4:30 घंटे की देरी से चलेगी। इसके अलावा 20,22 और 24 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस को मार्ग में 100 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 27 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस को मार्ग में 40 मिनट    रोक कर चलाया जाएगा। 25 से 27 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। यह ट्रेन 23 अप्रैल को मार्ग में 150 मिनट रुक कर चलेगी। 
विज्ञापन


23 अप्रैल को ट्रेन संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को मार्ग में 135 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 20,22,24 और 28 अप्रैल को ट्रेन संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को मार्ग में 80 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 19 अप्रैल को ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 25 अप्रैल को ट्रेन संख्या 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को मार्ग में 120 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 

रैपिड रेल कॉरिडोर में दौड़ेंगी 30 ट्रेनें
गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर में 30 ट्रेनें दौड़ेंगी। सभी रेल सेट का गुजरात के सावली स्थित प्लांट में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में शुरुआत में 13 ट्रेनों का संचालन होगा। मार्च 2023 में शुरू होने वाले पहले खंड के लिए दुहाई डिपो में एक साथ 13 ट्रेनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। दूसरी ओर मेरठ के मोदीपुरम में बन रहे डिपो में 17 ट्रेनों को खड़ा करने के लिए यार्ड का निर्माण तेज गति से जारी है।  दुहाई डिपो में रैपिड रेल आने से पहले एक किमी लंबे ट्रायल रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें