फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: जानें क्या है आंदोलित किसानों का प्लान? दिल्ली आएंगे या कुछ अलग बनाई है रणनीति

Fri, 13 Aug 2021 06:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद देशभर के किसान प्रखंड और तहसील स्तर पर 15 अगस्त को 'तिरंगा रैलियां' निकालेंगे। किसानों ने दिल्ली में घूसने की कोई रणनीति नहीं बनाई है।
 
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 8 महीनों से दिल्ली और आसपास की सीमाओं पर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपने आंदोलन की रूपरेखा शुक्रवार को साझा की। प्रदर्शनकारी किसान स्वतंत्रता दिवस को 'किसान-मजदूर आजादी संग्राम दिवस' के रूप में मनाएंगे। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद देशभर के किसान प्रखंड और तहसील स्तर पर 15 अगस्त को 'तिरंगा रैलियां' निकालेंगे। किसानों ने दिल्ली में घूसने की कोई रणनीति नहीं बनाई है।

ऑल इंडिया किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन कमेटी (एआईकेएससीसी) की कविता कुरुगंती ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 अगस्त को सभी घटक संगठनों का आह्वान किया है कि इस दिन को 'किसान-मजदूर आजादी संग्राम दिवस' के रूप में मनाया जाय और इस दिन तिरंगा मार्च आयोजित किए जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें