फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जेएनयू लाइब्रेरी मामले में होगी प्रॉक्टोरियल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश द्वार से उखाड़ा गया था फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम उखाड़ फेंकने के मामले में प्रशासन ने प्रॉक्टोरियल जांच बिठा दी है। इस संबंध में सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई है।
विज्ञापन


जेएनयू के अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है। सिक्योरिटी रिपोर्ट मिलने के बाद बैठक में प्रॉक्टोरियल जांच करने का फैसला लिया गया। इसकी रिपोर्ट 10-15 दिन में आएगी और उसके आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। बतादें कि शुक्रवार को छात्र संघ के नेतृत्व में लाइब्रेरी के प्रवेश द्वार पर लगे सिस्टम को छात्रों ने उखाड़ दिया था। इससे 15-20 लाख रुपये के अनुमानित नुकसान की संभावना है। प्रशासन ने सेंट्रल लाइब्रेरी में बाहरी प्रवेश को रोकने के लिए फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम लगाया था। दरअसल, अगस्त महीने में लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में टेबल पर जातिसूचक और आपत्तिजनक शब्द लिखने का मामला सामने आया था। जिसके बाद लाइब्रेरी में फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम लगाने की कवायद शुरू हो गई थी। उस समय भी लाइब्रेरी में खूब तोड़फोड़ और हंगामा हुआ था। उसके बाद प्रशासन ने इस मामले में समिति गठित कर दी थी और तब तक मशीन लगाने के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। मगर, छात्र संघ का आरोप है कि प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव के आयोजन के दौरान गुपचुप तरीके से सिस्टम को लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें