फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्रापर्टी के लालच में गर्भवती ने हथौड़े से वारकर की सास की हत्या, शव जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा -चार बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट की और लगा दी आग, बार-बार बयान बदलने पर हुआ शक
विज्ञापन

-बहू को लगता था कि सास छोटे बेटे रिजवान के नाम करना चाहती है सारी प्रॉपर्टी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में गर्भवती ने प्रॉपर्टी के लालच में सास को नींद की गोलियां देने के बाद हथौड़े से ताबड़तोड़ वारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद केरोसिन डालकर शव को जला दिया। घर से धुआं उठता देखकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कमरे में बुजुर्ग का जला हुआ शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। क्राइम टीम और एफएसएल की जांच पड़ताल में सामने आया कि बहू आफरीन गुमराह करने के लिए लूटपाट का सीन भी तैयार किया। लेकिन बाद में वह टूट गई और उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया लिया है।
बहू आफरीन ने बताया कि उसे लगता था कि उसकी सास नसरीन बेगम (65) सारी प्रॉपर्टी अपने छोटे बेटे रिजवान के नाम कर देगी। इसी बात पर उसने सास की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मकान से वारदात में इस्तेमाल खून से सना हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि नसरीन अपने परिवार के साथ गली नंबर-5, संगम विहार, वजीराबाद में रहती थीं। इनके पति इश्तियाक की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में चार बेटे रेहान, अदनान, सलमान और रिजवान हैं। रेहान अपने परिवार के साथ इंद्रलोक में रहते हैं। उनका फुटवेयर का काम है।
वहीं संगम विहार स्थित मकान में ग्राउंड फ्लोर पर अदनान रहते हैं। दूसरी ओर सलमान और उसकी पत्नी मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे। इसी साल अप्रैल में सलमान और आफरीन की शादी हुई थी। फिलहाल आफरीन पांच माह की गर्भवती है। सबसे छोटा बेटा रिजवान सरकारी स्कूल में टीचर है और वह मां के साथ रहता है।

लूटपाट की कहानी गढ़कर किया गुमराह
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह मकान की पहली मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आफरीन से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर में चार बदमाश घुस गए थे। इन लोगों ने सास नसरीन की पिटाई करने के बाद लूटपाट की। वारदात के दौरान वह बेहोश हो गईं। बदमाश घर में आग लगाकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात में किसी और के भी शामिल होने की आशंका
परिजनों ने आशंका जताई है कि अकेले आफरीन खुद इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सकती है। हत्या की वजह भी प्रॉपर्टी नहीं कुछ और है। परिवार को आशंका है कि वारदात में किसी और का भी हाथ हो सकता है। इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें