नई दिल्ली। रविवार को इंडिया हैबिटैट सेंटर में शैलेन्द्र झा की किताब प्रेस 9 फॉर अ क्राइम पुस्तक का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विशेष निदेशक, सीबीआई और पूर्व पुलिस आयुक्त, आईपीएस (सेवानिवृत्त) राकेश अस्थाना उपस्थित रहे। विचारोत्तेजक संवाद में स्तंभकार, ओइजो के निदेशक और इंडियन हिस्ट्री कलेक्टिव के सह-संस्थापक ऋषि मजूमदार ने हिस्सा लिया।
लेखक शैलेन्द्र झा ने कहा, साइबर अपराध केवल आंकड़ा नहीं है यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर छाया है। जब मैंने अरबों के नुकसान, बिखरे परिवारों और स्कैम परिसरों में फंसे लोगों की खबरें पढ़ीं, तो मुझे लगा यह सिर्फ समाचार नहीं है यह एक कहानी है जिसे सुनाया जाना चाहिए। प्रेस 9 फॉर अ क्राइम मेरे लिए उन तथ्यों को ऐसे फिक्शन में बदलने का माध्यम है जो व्यक्तिगत, तात्कालिक और वास्तविक लगे। क्योंकि कभी-कभी कल्पना ही वह रास्ता होती है जिससे सच्चाई दिल तक पहुंचती है।