फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गुरु तेग बहादुर शहीदी वर्षगांठ की तैयारियां तेज, तय होंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-लाल किला में 19 से 25 नवंबर तक होगा आयोजन, की गई समीक्षा बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पर लाल किला में होने वाले समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मंत्री कपिल मिश्रा और मंजिंदर सिंह सिरसा ने सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिवालय में समीक्षा बैठक की। हुई। समय से तैयारी और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए।

19 से 25 नवंबर तक लाल किला श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित भव्य कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा। डीटीटीडीसी ने कार्यक्रमों की पूरी योजना बताई। इसमें 19 से 25 नवंबर तक म्यूजियम उद्घाटन, 19 से 22 नवंबर तक लाइट एंड साउंड शो और 23 से 25 नवंबर तक मेगा कीर्तन दरबार लगेगा। 19 नवंबर की शाम 5 बजे लाल किला में होने वाले उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अरदास के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला मजिस्ट्रेट (सेंट्रल) को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जो स्थल प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण का समन्वय देखेंगे। सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत ट्रिपल लेयर फायर सेफ्टी, फायर टेंडर, मेडिकल टीम, आईसीयू सपोर्ट वाली एम्बुलेंस, बैगेज स्कैनर और स्वयंसेवकों की व्यवस्था रहेगी। दिल्ली मेट्रो में प्रचार अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस तैयार करे मजबूत ट्रैफिक प्लान
दिल्ली पुलिस को लाल किला और आसपास के क्षेत्रों के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा गया है। पुलिस ने कंट्रोल रूम, लॉस्ट एंड फाउंड बूथ और एफआरएस वाहन पार्किंग जैसी जरूरतों की सूची भी साझा की। मंत्रियों ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि अपने नोडल अधिकारियों की जानकारी तुरंत पंजाबी अकादमी और डीएम (सेंट्रल) को भेजें ताकि समारोह बिना किसी व्यवधान के सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें