फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसजीएमसी चुनाव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने का काम बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा। डायरेक्टर गुरुद्वारा चुनाव कमेटी की तरफ से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 22 अक्तूबर से 20 नवंबर तक मतदाता सूची में संशोधन और नये मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो पहचान पत्र बनाने के लिए सिख समुदाय के लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकेंगे। चुनाव कमेटी ने 46 वार्ड में मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए केंद्र बनाया गया है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म नंबर-4 और वोटर कार्ड में संशोधन के लिए 6 नंबर फार्म भरना होगा।
उधर, जागो पार्टी प्रमुख मनजीत सिंह जीके बुधवार को नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह से मुलाकात कर नांदेड़ साहिब के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग की। जीके ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने जल्द विमान सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बयान जारी कर कहा है कि बाला प्रीतम दवाखाना खुलने से लोगों को सस्ती दवाइयां मिल रही हैं। जल्द ही इस तरह का दवाखाना नानक प्याऊ गुरुद्वारा साहिब में खोला जाएगा। इसके बाद गुरुद्वारा शीश गंज, मोती बाग साहिब और पूर्वी दिल्ली में भी दवाखाने खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें