फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन बाद सबसे ज्यादा 3686 कोरोना संक्रमित मिले, 47 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 3686 संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है जोकि 25 दिन बाद सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 25 सितंबर को राजधानी में 3827 संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार 24 घंटे में 59064 नमूनों की जांच में 6.24 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 3444 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया, जबकि 47 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृत्युदर 1.15 फीसदी दर्ज की गई है।
राजधानी में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,40,436 हो चुकी है। इनमें से 3,10,191 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 6128 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अब भी संक्रमण दर 8.22 फीसदी बनी हुई है, जबकि मृत्युदर 1.80 फीसदी है जोकि राष्ट्रीय औसत 1.51 फीसदी से अधिक है। फिलहाल दिल्ली में 24,117 सक्रिय मामले दर्ज हैं जिनमें से 14227 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक 41.42 लाख से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रति 10 लाख की आबादी पर 2,18,028 लोगों की जांच की जा रही है। 16,629 नमूनों की जांच आरटी पीसीआर और 42,435 की एंटीजन किट्स के जरिये जांच हुई है। दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 2724 है।
विज्ञापन

अस्पतालों में भीड़ हुई कम
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की भीड़ कम हुई है। विभिन्न अस्पतालों को मिलाकर 15,713 बिस्तरों की क्षमता है लेकिन फिलहाल 10,632 बेड खाली हैं। निगरानी केंद्र में 8107 में से 6301 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र पर 527 में से 249 बिस्तर खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें