फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों पर ही लगेगा कोरोना का टीका, अलग से टीकाकरण केंद्र जाने की जरूरत नहीं

Sat, 14 Aug 2021 01:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में गर्भवती महिलाएं रूटीन जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर ही कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगी। इसके लिए उन्हें अलग से टीकाकरण केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ही रूटीन जांच कराने के दौरान उनका टीकाकरण हो जाएगा। वहीं, प्रसव के बाद बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी रूटीन जांच के दौरान ही अस्पताल में कोरोना का टीका लग सकेगा। इस बाबत दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि गर्भवती महिलाओं की रूटीन जांच के दौरान उन्हें कोरोना का टीका लगाने वाले पैरामेडिकल कर्मचारी व डाक्टर मौजूद रहेंगे। कोविन वेबसाइट पर तुरंत पंजीकरण करके मौके पर ही टीकाकरण किया जाएगा। टीका लेने के पहले गर्भवती महिलाएं डाक्टर से सलाह भी ले सकेंगी। इससे महिलाओं का टीकाकरण बढ़ेगा। साथ ही उनकी हिचकिचाहट भी कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें