फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण: प्रगति मैदान का काम कर रही एलएंडटी कंपनी पर पांच लाख रूपये का जुर्माना, नोटिस जारी

Thu, 07 Oct 2021 09:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया को बताया कि निर्माण स्थल के औचक निरीक्षण के दौरान नियमों के पालन न किये जाने का मामला सामने आया था। दिल्ली सरकार ने पहले ही वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 15 सूत्रीय निर्देश सभी निर्माण एजेंसियों के लिए जारी किये थे, लेकिन द्वारा इसका अनुपालन न किये जाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोप में देश की प्रमुख निर्माण एजेंसी एलएंडटी पर पांच लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। एलएंडटी दिल्ली के प्रगति मैदान को विकसित कर रही है। कथित तौर पर दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित पर्यावरण संबंधी मानकों को पूरा न करने के कारण एलएंडटी पर यह जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर धूल कणों से पैदा होने वाले प्रदूषण के मानकों को पूरा करने की चेतावनी दी गई है। समय से इसे पूरा न करने पर पांच लाख रूपये प्रतिदिन के हिसाब से कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया को बताया कि निर्माण स्थल के औचक निरीक्षण के दौरान नियमों के पालन न किये जाने का मामला सामने आया था। दिल्ली सरकार ने पहले ही वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 15 सूत्रीय निर्देश सभी निर्माण एजेंसियों के लिए जारी किये थे, लेकिन औचक निरीक्षण में कंपनी द्वारा इसका अनुपालन न किये जाने का मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मानकों पर खरा न उतरने पर बड़ी से बड़ी कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें