फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषण: फिर बिगड़ने लगे हालात, आनंद विहार पर बुधवार सुबह एक्यूआई 604 दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 10:00 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

एक्यूआईसीएन के अनुसार, बुधवार सुबह नौ बजे अशोक विहार का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 378 दर्ज किया गया। इस समय बवाना में 389, चांदनी चॉक पर 347 दर्ज किया गया। इस दौरान आईजीआई एयरपोर्ट पर एक्यूआई 320 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अक्षरधाम क्षेत्र में बुधवार सुबह धुंध में से गुजरते वाहन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हवा फिर बिगड़ने लगी है। बुधवार सुबह सात बजे राष्ट्रीय राजधानी में आनंद विहार आईएसबीटी पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक श्रेणी में 604 दर्ज किया गया। एनसीआर में बुधवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


एक्यूआईसीएन (वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स प्रोजेक्ट) के अनुसार, इसके बाद नौ बजे अशोक विहार का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 378 दर्ज किया गया। इस समय बवाना में 389, चांदनी चॉक पर 347 दर्ज किया गया। इस दौरान आईजीआई एयरपोर्ट पर एक्यूआई 320 दर्ज किया गया।

इसी समय नोएडा में सेक्टर 62 पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 387 दर्ज किया गया। सेक्टर 125 में एक्यूआई 311, सेक्टर एक में 304 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 327 दर्ज किया गया। इस समय लोनी में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 397 और वसुंधरा में 353 दर्ज किया गया। हरियाणा में गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 330 और सेक्टर 51 में 393 दर्ज किया गया। इस दौरान फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में एक्यूआई खराब श्रेणी में 277 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें