फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार को मनमानी पड़ी भारी: सीनियर अधिकारी ने बातचीत के लिए बुलाया, नजरअंदाज करने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Tue, 14 Feb 2023 08:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी की ओर से लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने के थानाध्यक्ष संजय वर्मा को सोमवार शाम को लाइन हाजिर कर दिया गया। नई दिल्ली रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत ने बताया कि फाइलें पूरी न होने के कारण कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन

नई दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संजय वर्मा को नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बातचीत के लिए बुलाया था। थानाध्यक्ष सीनियर पुलिस अधिकारी के बातचीत के मायने को नहीं समझा और उसने केस में चार्जशीट फाइल कर दी। इस बात से नाराज होकर सीनियर पुलिस अधिकारी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी की ओर से लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें