फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपहार सिनेमा मामला : अंसल बंधुओं को जमानत देने पर पुलिस ने जताई आपत्ति

Fri, 07 Jan 2022 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अदालत ने कहा, महामारी की पिछली दो लहरों के दौरान भी जिन अपराधों के लिए दो याचिकाकर्ताओं को दोषी ठहराया गया था, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने रियल इस्टेट कारोबारी सुशील और गोपाल अंसल को उपहार मामले में  कोरोना वायरस स्थिति के कारण जमानत पर रिहा करने पर आपत्ति जताई है। पुलिस ने हाईकोर्ट के समक्ष तर्क रखा जेल में कैदियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने सुबूतों से छेड़छाड़ मामले में उनकी सात साल की जेल की सजा को निलंबित करने के लिए अंसल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुझाव दिया कि दोषियों को उनकी आयु और कोविड -19 स्थिति को देखते हुए अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाए। अदालत ने निचली अदालत को उनकी सजा के खिलाफ अपील पर फैसला करने के लिए कहा है।

अदालत ने कहा, महामारी की पिछली दो लहरों के दौरान भी जिन अपराधों के लिए दो याचिकाकर्ताओं को दोषी ठहराया गया था, उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

अभियोजन पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा तय कैदियों की रिहाई की किसी भी नीति का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा वर्तमान में बिना आधार रिहा नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि जेल के डॉक्टर याचिकाकर्ताओं की हर संभव देखभाल कर रहे हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई 11 जनवरी तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें