नई दिल्ली। रामलीला मैदान में होने वाली रैलियों, प्रदर्शनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर जल्द ही सख्त नियम लागू हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए नई गाइडलाइंस का ड्राफ्ट तैयार किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, मैदान में अधिकतम 50 हजार लोगों को ही जुटने की इजाजत होगी, जबकि ऐसे आयोजन सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का ड्राफ्ट मंजूरी के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। अभी प्रस्ताव शुरुआती चरण में है और इसके प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अंतिम एसओपी सक्षम अधिकारियों की मंजूरी के बाद ही लागू होगी। संवाद