दिल्ली के बिंदापुर पॉकेट-4 में एक पुलिस कांस्टेबल को बंधक बनाकर पीटने और उनसे लूटपाट का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर कांस्टेबल ब्रजेश पांडेय शराब तस्करों के अड्डे पर छापा मारने गए थे।
इस दौरान बदमाशों ने कांस्टेबल और उनके मुखबिर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कांस्टेबल ब्रजेश पांडेय की पिटाई की और नकदी व मोबाइल लूट लिए। बाद में सूचना पर पहुंची डाबड़ी थाने की पुलिस टीम ने एक आरोपी को दबोच लिया और घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।