फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paatal Lok: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप

Wed, 27 May 2020 03:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाताल लोक: अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाताल लोक’ वेब सीरीज का विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। सीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा के खिलाफ दिल्ली के मुखर्जी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रदेश भाजपा के सिख प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसप्रीत माटा ने भी अनुष्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जसप्रीत माटा ने बताया कि मामला हिंदू व सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़ा है। उनका आरोप है कि सीरीज के दो एपिसोड में विवादास्पद दृश्य दिखाए किए गए हैं। सिख समुदाय ने सीरीज पर रोक लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में जसप्रीम माटा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से इस पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें