फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की फिरौती लेकर ठेकेदार को छोड़ने वाले बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तम नगर थाना पुलिस ने एक ठेकेदार को अगवा कर उसके परिवार वालों से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने पांच लाख रुपये की फिरौती लेकर ठेकेदार को छोड़ दिया था। लेकिन फिर ठेकेदार से सात लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 3.16 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस फरार एक अन्य बदमाश की तलाश कर रही है। जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहन गार्डन निवासी डेविड (22), सौरव (18) और सौरव के जीजा अर्जुन के रूप में हुई है।
17 जुलाई को पीड़ित ठेकेदार ने उत्तम नगर थाने में उसे अगवा कर पांच लाख फिरौती लिए जाने की शिकायत की। साथ ही बताया कि बदमाश दोबारा उससे सात लाख की मांग कर रहे हैं। जांच में पता चला कि 3 जुलाई को पीड़ित नवादा स्थित अपने गोदाम जा रहा था। बदमाशों ने उसके सिर पर किसी भारी हथियार से हमला कर दिया। बेहोश होने पर बदमाशों ने पीड़ित को अगवा कर लिया।
विज्ञापन

होश आने पर पीड़ित खुद को एक कमरे में कैद पाया। बदमाशों ने पीड़ित को परिवार वालों को फोन कर एक करोड़ रुपये देने के लिए कहा। पीड़ित के भाई ने पांच लाख का इंतजाम कर बदमाशों को दिया। उसके बाद बदमाशों ने पीड़ित को छोड़ दिया। बदमाशों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
11 जुलाई को बदमाशों ने एक बार फिर फोन कर पीड़ित से रुपये की मांग की। पीड़ित ने उसे अनसुना कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने 17 जुलाई को फिर से फोन कर पीड़ित से सात लाख रुपये की फिरौती मांगी। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। थाना प्रभारी रामकिशोर के नेतृत्व में बदमाशों की पहचान कर पुलिस ने रविवार को मोहन गार्डन से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि फिरौती की रकम से बदमाशों ने एक बुलेट मोबाइल साइकिल खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें