फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवक बना चोर: जल्दी पैसा कमाने के लिए चुराया ई-रिक्शा, दिल्ली पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

Sat, 09 May 2026 05:34 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पालम गांव इलाके में नौकरी की तलाश कर रहे एक युवक ने जल्द पैसा कमाने के लालच में ई-रिक्शा चोरी कर ली। सोलंकी चौक से चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और एक घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर ई-रिक्शा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पालम गांव इलाके में नौकरी की तलाश में निकाला एक बेरोजगार युवक ने जल्द पैसा कमाने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। वह इलाके में खड़े एक ई-रिक्शा चुराकर भाग गया। शिकायत मिलने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने सीसीटीवी में कैद आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि तीन मई को पालम थाना पुलिस को सोलंकी चौक से एक ई-रिक्शा की चोरी की शिकायत मिली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी का काम देख रहे आईपीएस अधिकारी अनंत धनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। 

फुटेज में पुलिस को एक संदिग्ध दिखा। पुलिस ने तुरंत मुखबिरों को उसकी पहचान के लिए सक्रिय किया। एक सूचना पर पुलिस ने एक घंटे के भीतर ही इलाके से आरोपी पालम कॉलोनी 20 साल के कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बेरोजगार है और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। उसने बताया कि काम की तलाश में घूमते समय उसने एक ई-रिक्शा को बिना किसी की देखरेख के खड़ा देखा। 
विज्ञापन


जिसकी चाबी पहले से ही उसमें लगी हुई थी। आसानी से पैसे कमाने के इरादे से उसके मन में बेईमानी का विचार आया और उसने वह वाहन चुरा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें