फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अवैध रूप से रह रहे 29 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए विदेशियों में 18 बांग्लादेशी, सभी को निर्वासन के लिए हिरासत केंद्र में भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने जून माह में विशेष अभियान के तहत अवैध रूप से रह रहे 29 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। पकड़े गए विदेशियों में 18 बांग्लादेशी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को निर्वासित करने के लिए विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पेश किया, जहां से इन्हें निर्वासित करने के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि जिले की ऑपरेशन यूनिट और पुलिस स्टेशनों को नियमित रूप से विदेशी नागरिकों के बारे में खुफिया जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए थे। जिले की स्पेशल स्टाफ ने 11, डाबड़ी थाना ने सात, नारकोटिक्स सेल ने छह, मोहन गार्डन ने तीन, वाहन चोरी निरोधक शाखा और उत्तम नगर थाना ने एक-एक विदेशी नागरिकों को पकड़ा, जिसमें 18 बांग्लादेशी, चार आइवरी कोस्ट, तीन नाइजीरिया, दो लाइबेरिया, एक तंजानिया और एक बेनिन के नागरिक हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि सभी विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें