फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 टीमें तलाश में जुटी तब पकड़े गए पीएम की भतीजी से लूट के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
25 टीमें तलाश में जुटी तब पकड़े गए पीएम की भतीजी से लूट के आरोपी
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन के साथ लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को शनिवार देर रात सोनीपत और दूसरे को रविवार रात सुल्तानपुरी से दबोच लिया गया। इनसे लूट के 56 हजार रुपये और अन्य सामान बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल में स्कूटी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ नोनू (21) और आकाश उर्फ बादल (20) के रूप में हुई है। जब इन्हें पता चला कि उन्होंने प्रधानमंत्री की भतीजी के साथ लूट की है तो गौरव सोनीपत में पत्नी के रिश्तेदार के घर चला गया, जबकि बादल कहीं फरार हो गया। चूंकि मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा हुआ था, इसलिए संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत कई डीसीपी जांच में जुट गए। मध्य और उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ समेत 25 टीमें बदमाशों की पहचान में जुट गईं। करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद बदमाशों की पहचान कर ली गई। इस दौरान पता चला कि गौरव उर्फ नोनू सोनीपत की ऋषिकुंज कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर छिपा है। पुलिस ने देर रात वहां दबिश देकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मूलरूप से दिल्ली के सदर बाजार की बस्ती जुल्हान का रहने वाला है और फिलहाल वह उत्तम नगर में रहता है। उसकी निशानदेही पर सुल्तानपुरी निवासी आकाश उर्फ बादल को भी रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें