फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा कल : विधानसभा के नए भवन का करेंगे उद्घाटन, राज्योत्सव 2025 में भी करेंगे शिरकत

Fri, 31 Oct 2025 06:21 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रायपुर आगमन के बाद प्रधानमंत्री का पहला कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल में होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : पीएमओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। रायपुर आगमन के बाद प्रधानमंत्री का पहला कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल में रहेगा, जहां वे बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जाएंगे। दिन में मोदी नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और फिर आदिवासी संग्रहालय का अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन

 

शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव 2025 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती मनाई जा रही है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को राज्योत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी राज्य के नवा रायपुर अटल नगर स्थित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 'जीवन का उपहार' समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2500 बच्चों से बातचीत करेंगे। इसके बाद, लगभग 10:45 बजे, प्रधानमंत्री ब्रह्माकुमारीज़ के शांति शिखर का उद्घाटन करेंगे, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक आधुनिक केंद्र है। प्रधानमंत्री लगभग 11:45 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लोगों को संबोधित भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिला भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन
 
विज्ञापन

दोपहर लगभग 1:30 बजे, प्रधानमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन और दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में संग्रहालय पोर्टल और ई-बुक आदि शौर्य का शुभारंभ करेंगे और स्मारक स्थल पर शहीद वीर नारायण सिंह की घुड़सवार प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर लगभग 2:30 बजे, प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें