फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का नाम लेने से डर रहे पीएम मोदी : भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बीच सीजफायर कराने के दावे कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का नाम न लेकर प्रधानमंत्री आजाद भारत के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंच रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री को बोल देना चाहिए कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं लेकिन वह नाम लेने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चीन के मामले में भी प्रधानमंत्री पहेलियां बुझा रहे थे। वह विपक्ष के नेताओं के ऊपर बड़े कड़वे आरोप लगाते हैं लेकिन जब विदेशी ताकतों की बात आती है तो उनकी शैली बदल जाती है। भारद्वाज ने प्रधानमंत्री की विदेश नीति और उनके बयानों पर पलटवार करते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि हम कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुन रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते भी वे प्रधानमंत्री के विषय में सीधी टिप्पणियां करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10-11 साल में उनका एक तरीका है। वे अपने देश के विपक्षी नेताओं को नहीं छोड़ते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें