फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक लाइन: त्रिलोकपुरी-मयूर विहार के बीच मेट्रो के लिए करना होगा और इंतजार, मजदूरों के लौटने के बाद निर्माण में तेजी की उम्मीद

Thu, 10 Jun 2021 12:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लॉकडाउन में श्रमिकों के मूल प्रदेशों में चले जाने की वजह से पिंक लाइन के करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे(त्रिलोकपुरी-मयूर विहार)के बीच मेट्रो निर्माण पूरा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में इस साल लागू लॉकडाउन से दिल्ली मेट्रो के निर्माण की रफ्तार एक बार फिर धीमी हो गई है। 28 दिन बाद मेट्रो जब पटरी पर 50 फीसदी यात्रियों के साथ पटरी पर लौटी तो बचे हुए निर्माण कार्यों को नई रफ्तार देने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। 
विज्ञापन


लॉकडाउन में श्रमिकों के मूल प्रदेशों में चले जाने की वजह से पिंक लाइन के करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे(त्रिलोकपुरी-मयूर विहार)के बीच मेट्रो निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इससे मेट्रो सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे लाखों यात्रियों को अभी भी दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। 

मेजेंटा के बाद मेट्रो की पिंक लाइन को ड्राइवरलेस करने की दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने पहले ही घोषणा कर दी है।  कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ने पर दिल्ली में लागू लॉकडाउन के बाद श्रमिकों ने अपने मूल प्रदेशों के लिए रुख कर लिया। इसका असर मेट्रो परियोजनाओं के निर्माण पर भी पड़ा। 
विज्ञापन


त्रिलोकपुरी-मयूर विहार(पॉकेट-1)के बीच दोनों तरफ क्षित्र होने की वजह से पहले ही इस दायरे में मेट्रो निर्माण में देरी हो चुकी है। इसके पूरा होने से पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन हो जाएगी, जहां रोजाना लाखों यात्रियों के लिए मेट्रो की निर्बाध सेवा उपलब्ध होगी।

पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने निर्माण पूरा होने के बाद पिंक लाइन के इस हिस्से मे मेट्रो परिचालन मई से पहले करने की बात कही थी। अनलॉक-2 में धीरे धीरे श्रमिकों के काम पर लौटने पर शेष निर्माण को जल्द पूरा करने की कोशिश है ताकि ट्रायल जल्द शुरू हो सके। 

ट्रायल की सफलता के बाद मेट्रो का परिचालन शुरू किया जाएगा, जिसका लंबे समय से लाखों यात्रियों को इंतजार है। पहले मार्च तक इस सेक्शन पर निर्माण पूरा करने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब दो महीने की देरी से इंतजार लंबा हो जाएगा। 

लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत 
पिंक लाइन के58.59 किलोमीटर के दायरे में मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच 38 स्टेशन हैं। त्रिलोकपुरी सेक्शन पर मेट्रो की शुरुआत से रोजाना लाखों यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा। इसके लिए पिलर निर्माण और मेट्रो की लाइन बिछाने का काम मार्च में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से एक बार फिर मेट्रो सेवाएं शुरू होने में देरी हो रही है।

इस सेक्शन पर मेट्रो पररिचालन की शुरुआत से यह लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन होगी। खास बात यह है कि अलग अलग स्टेशनों पर एकमात्र ऐसी लाइन है, जहां सभी मेट्रो लाइनों से इंटरचेंज की सुविधा होगी।
विज्ञापन

सवा साल में दो हजार करोड़ से अधिक का हो चुका है नुकसान

पिछले करीब सवा साल में कोरोना महामारी के बीच मेट्रो सेवाएं करीब दो सौ दिनों तक बंद रही। इससे डीएमआरसी को 2000 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है तो श्रमिकों की कमी की वजह से कई त्रिलोकपुरी सहित दूसरे सेक्शन में भी मेट्रो निर्माण में देरी होगी। ग्रे लाइन पर ढासा बॉर्डर पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिसमें देरी हो सकती है। श्रमिकों के धीरे धीरे काम पर लौटने की वजह से मेट्रो फेज-4 परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें