फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : औरंगजेब लेन का नाम बदलने के लिए बाबा विश्वनाथ मार्ग का बैनर लगाया, सरकारी अमला हरकत में आया

Fri, 20 May 2022 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घटना की जानकारी मिलते ही नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारियों ने भी शाम के वक्त मौके का जायजा लेने के बाद कहा कि साइनबोर्ड को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
साइनबोर्ड पर बाबा विश्वनाथ मार्ग का बैनर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली क्षेत्र में औरंगजेब लेन का नाम बदलने के लिए अज्ञात युवकों ने साइनबोर्ड पर बाबा विश्वनाथ मार्ग का बैनर लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तुगलक रोड थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने बैनर को हटाया। 

विज्ञापन


पुलिस ने थाना तुगलक रोड में अज्ञात के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। मौजूदा साइनबोर्ड पर दूसरे रंग का बैनर लगाने के बाद सभी युवक मौके से चले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारियों ने भी शाम के वक्त मौके का जायजा लेने के बाद कहा कि साइनबोर्ड को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें