फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबू में कोरोना : अस्पतालों में दोगुना हुए सर्जरी कराने वाले मरीज, मौसमी बीमारियों के मामले कम

Sun, 08 Aug 2021 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • किडनी प्रत्यारोपण, आंख की सर्जरी और जोड़ प्रत्यारोपण कराने वाले ज्यादा रोगी
  • कोरोना संक्रमण के डर से डेढ़ साल से घरों में थे कैद
विज्ञापन
आरएमएल अस्पताल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड के मामलों में कमी आने के साथ ही अस्पतालों में सर्जरी कराने वाले मरीजों की तादाद दोगुना हो गई है। बढ़ती संख्या के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों को ऑपरेशन के लिए कई माह बाद की तारीख मिल रही है तो निजी अस्पतालों में पिछले डेढ़ साल में सबसे अधिक मरीज सर्जरी के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें अधिकतर जोड़ प्रत्यारोपण, आंख की सर्जरी और किडनी प्रत्यारोपण कराने वाले मरीज हैं। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण के डर की वजह से यह सभी रोगी पिछले डेढ़ साल से घरों में कैद थे। अब स्थिति अच्छी होने से यह अस्पताल आ रहे हैं।

आकाश अस्पताल के डॉ. कौशर शाह ने बताया कि पिछले एक महीने में सर्जरी कराने वाले मरीजों की संख्या दोगुना बढ़ गई। इनमें अधिकतर किडनी प्रत्यारोपण के हैं। पिछले डेढ़ साल में ऐसा पहली बार है जब इतने मरीज आ रहे हैं। संक्रमण के भय के कारण यह मरीज किडनी प्रत्यारोपण नहीं करा रहे थे और डायलिसिस पर ही थे।
विज्ञापन


अब स्थिति ठीक होने पर यह रोगी अस्पताल आ रहे हैं। अस्पताल के सभी विभागों में मरीज बढ़ रहे हैं। किडनी प्रत्यारोपण के अलावा आंखों की सर्जरी और जोड़ प्रत्यारोपण के भी काफी मामले आ रहे हैं। यह वह मरीज हैं, जिन्हें कुछ माह पहले सर्जरी कराना थी, लेकिन कोविड के चलते यह अपने घरों में थे।

जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि ओपीडी खुलने के बाद से ही सर्जरी वाले मरीजों की संख्या करीब दोगुना बढ़ गई है। इनमें ऑर्थोपैडिक विभाग में आने वाले मरीज सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा जिन मरीजों को न्यूरो की समस्या है और पेट से संबंधित रोग हैं। उनकी तादाद भी काफी अधिक है। 

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीज कम
अस्पतालों में भले ही सर्जरी कराने वाले मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन मौसमी बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले कम ही आ रहे हैं। दीनदयाल अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस बार बरसात के मौसम में भी मरीज काफी कम आ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले यह संख्या आधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें