फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ताकि न थम जाए सांसों की डोर, दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति शाम तक 

Sun, 02 May 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • दुर्गापुर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली के लिए हुई है रवाना
  • इस ट्रेन के जरिए दिल्ली को 120 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सीजन की अनुपलब्धता की वजह से टूटती सांसों की डोर के बीच रेलवे विभिन्न दिशाओं में ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाकर ऑक्सीजन की आपूर्ति में जुटा है। महामारी से लड़ाई में अभी तक रेलवे ने ढाई सौ मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया है। हरियाणा व दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए विशेष तौर पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई गई है। हिंडन से कार्गो विमान से ऑक्सीजन के लिए कंटेनर भेजा जा रहा है और ऑक्सीजन से भरे कंटेनर को ऑक्सीजन एक्सप्रेस से वापस लाया जा रहा है।

विज्ञापन


आज शाम तक दिल्ली को मिलेगा रेल टैंकर से ऑक्सीजन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस से शनिवार को फरीदाबाद स्टेशन पर ऑक्सीजन पहुंचाने का काम सफलता पूर्वक रेलवे ने किया तो रविवार की देर शाम तक दिल्ली को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। मेडिकल ऑक्सीजन के टैंकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से दिल्ली की ओर रवाना किया गया है। 

कोरोना से लड़ाई में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से परा देश जूझ रहा है। दिल्ली के अस्पतालों में और सड़कों पर ऑक्सीजन के बगैर लोग दम तोड़ रहे हैं। इस बीच रेल मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में मरीजों को तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चल चुकी है। छत्तीसगढ़ से दिल्ली को पहले ही 70 टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। रविवार को दिल्ली पहुंचने वाली पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस होगी जो सिंगापुर द्वारा मुहैया कराए गए ऑक्सीजन कंटेनर को लेकर पहुंचेगी। ट्रेन शनिवार को पौने एक बजे दिल्ली के लिए रवाना की गई। जिसे दिल्ली पहुंचने में करीब 18 घंटे लगेंगे। इस ट्रेन के जरिए दिल्ली को 120 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। 
विज्ञापन


हिंडन से कंटेनर लेकर उड़ान भरा था कार्गो विमान
हरियाणा सरकार ने मालवाहक विमानों से हिंडन से भुवनेश्वर स्थित अंगुल तक खाली टैंकर भेजा था। भरे हुए टैंकर अंगुल से ट्रेन के जरिए फरीदाबाद सफलतापूर्वक भेजा गया है। हरियाणा को पांच कंटेनर से 79 टन ऑक्सीजन प्राप्त हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि रेलवे ने 56 टैंकरों में 813 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अभी तक पहुंचाने का काम किया है। 14 ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं और 5 और भरी हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस 18 टैंकरों में 342 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लोड कर रास्ते में है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही हरियाणा में भी दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंचेगी। राउलकेला से तीन टैंकरों में 47.11 टन और भुवनेश्वर के अंगुल से दो टैंकरों में करीब 32 टन ऑक्सीजन रवाना की गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रविवार तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के लिए ढाई सौ मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें