फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के विकास के नाम पर केवल केजरीवाल का शीशमहल बनवाया : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने दस वर्षीय कार्यकाल में दिल्ली के विकास के नाम पर केवल केजरीवाल का शीशमहल बनवाया। दिल्ली की वास्तविक आवासीय एवं व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की। उन्होंने कहा, इसके उलट, केन्द्र सरकार ने सांसदों, सरकारी कर्मचारियों और दिल्लीवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वर्टिकल हाई-राइज बिल्डिंगों का विकास किया, जिससे राजधानी में जमीन के बेहतर उपयोग का रास्ता खुला है। साथ ही, लागत की भरपाई के लिए कुछ हिस्सों में व्यावसायिक निर्माण कर उसे भी जनता को समर्पित किया गया।
सचदेवा ने सौरभ भारद्वाज के उस बयान को भ्रामक बताया, जिसमें उन्होंने मध्य दिल्ली में चल रहे सरकारी निर्माण कार्यों को दिल्ली के प्रदूषण और ट्रैफिक समस्या का कारण बताया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारद्वाज या तो दिल्ली की आवश्यकताओं को समझते नहीं या फिर राजनीतिक रूप से भटकाने वाली बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिप्रश्न करते हुए कहा कि आप सरकार ने अपने दस वर्षों में प्रदूषण रोकने के लिए क्या कदम उठाए? उन्होंने याद दिलाया कि राव तुलाराम फ्लाईओवर का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने लगभग 10 साल तक लटकाए रखा, ऐसे में एम्स से वसंत विहार तक रोज भारी ट्रैफिक जाम लगता था। अब फ्लाईओवर बनने के बाद समस्या समाप्त हो चुकी है। पेड़ कटने को लेकर लगाए गए आरोपों को भी सचदेवा ने खारिज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें