फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दाखिला फॉर्म में गलती है तो अभिभावकों को मिलेगा सुधार का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-दाखिला के समय और सत्यापन में गलतियों को करवा सकते हैं ठीक
विज्ञापन

-गलती की सूचना ई मेल से स्कूल को जरूर दें, आखिरी में होगा सुधार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक के लिए दाखिला आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन संबंधी त्रुटियों को लेकर अभिभावकों के मन में कई तरह के सवाल हैं। जिसे लेकर वह स्कूल भी पहुंच रहे हैं। मयूर विहार फेज तीन स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने बताया कि दाखिला पंजीकरण के दौरान गलती को लेकर अभिभावक ज्यादा चिंतित न हो। अगर आवेदन फॉर्म में कोई बड़ी त्रुटि है तो दोबारा से आवेदन कर सकते हैं। इसकी सूचना अभिभावक स्कूल को दें। अगर नाम और पते में कोई शाब्दिक गलती की है तो उस परिस्थिति में दोबारा से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। जब दाखिला आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होगी तो उस समय सत्यापन के दौरान स्कूल पहुंचकर उन गलतियों में सुधार हो सकता है।

आवेदन फॉर्म में त्रुटि की सूचना स्कूल को जरूर दें

जब दाखिला सूची जारी होती है तो उस समय भी फॉर्म की गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। दाखिला फॉर्म को अस्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि इसके लिए अभिभावक को अनुरोध पत्र देना होगा। शिवाजी पार्क स्थित लिटिल फ्लावर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक रोहित दुआ पटेल ने कहा कि अगर किसी अभिभावक ने आवेदन फॉर्म में कोई गलती की है तो उसकी सूचना ईमेल या आवेदन पत्र के जरिये स्कूल को आवश्यक तौर पर दें। आवदेन भरने को लेकर कोई जल्दबाजी न करें। फॉर्म को अच्छे से पढ़कर ही भरें। जल्दबाजी के चक्कर में अभिभावक आवेदन फॉर्म में त्रुटियां कर देते है। मगर, उसको लेकर ज्यादा चिंतित न हो उन गलतियों को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1700 से अधिक स्कूलों में चल रही दाखिला की दौड़

दिल्ली के 1700 से अधिक निजी स्कूलों में एक लाख से अधिक सीटों पर दाखिला आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है। वहीं 1762 स्कूलों में से 1574 स्कूल दाखिला मानदंड को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर चुके है। अभी भी 188 स्कूलों द्वारा दाखिला मानदंड अपलोड किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें