फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट: ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूजलॉन्ड्री ने जब्त दस्तावेज लीक को रोकने के लिए याचिका दायर की

Sat, 18 Sep 2021 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा आमतौर पर किसी का डेटा लीक नहीं होना चाहिए क्योंकि यह नैतिक रूप से और कानूनी रूप से गलत है। पीठ ने कहा हमने इसे चैनलों पर देखा है लोगों का जो डेटा जब्त किया गया है, उसे दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूजलॉन्ड्री और उसके सह-संस्थापक अभिनंदन सेखरी ने इस महीने की शुरुआत में आयोजित एक सर्वेक्षण अभियान के दौरान जब्त की गई दस्तावेज व सामग्री को लीक करने से रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत ने इस मुद्दे पर आयकर विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने विभाग के वकील को किसी भी प्रकार से सामग्री को लीक के खिलाफ अंडरटेकिंग देने के लिए निर्देश लेने का समय प्रदान करते हुए कहा अगली सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अदालत ने मामले की सुनवाई 21 सितंबर तय की है।

पीठ ने उनसे कहा कि अपने मुवक्किल से कार्रवाई में शामिल होने के लिए कहें ताकि हम इस मामले को वहीं बंद कर दे। पीठ ने कहा यह दस्तावेज लीक की आशंका का डर है। वहीं आयकर विभाग के वकील अजीत शामरा ने कहा कि हजारों निर्धारितियों का डेटा विभाग की सुरक्षित हिरासत में है और इसका उपयोग केवल कानून के अनुसार किया जा सकता है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा आमतौर पर किसी का डेटा लीक नहीं होना चाहिए क्योंकि यह नैतिक रूप से और कानूनी रूप से गलत है। पीठ ने कहा हमने इसे चैनलों पर देखा है लोगों का जो डेटा जब्त किया गया है, उसे दिखाया जा रहा है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने कहा कि उनके मुवक्किल को आयकर अधिनियम के तहत चार नोटिस जारी किए गए थे और 10 सितंबर को न्यूज पोर्टल के परिसर में एक सर्वेक्षण किया गया था। इसमें एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप सहित कई उपकरण शामिल थे।

याचिकाकर्ता सह-संस्थापक से संबंधित आईटी अधिकारियों द्वारा जब्त कर लिया गया था, जिसमें कई सूचनाएं थीं जो किसी भी आयकर कार्यवाही के लिए प्रासंगिक नहीं है। उन्होंने कहा कि डेटा में व्यक्तिगत तस्वीरें और खोजी कहानियों से संबंधित जानकारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें