फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: वाहनों की चोरी कर पार्ट्स बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दुकानदार को भी पकड़ा, दस मामले सुलझाने का दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में दो पहिया वाहनों को चोरी कर उसके पार्ट्स बेचने वाले को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इसकी निशानदेही पर उस दुकानदार को भी गिरफ्तार किया जो बदमाश से चोरी के वाहन खरीदता था। इनके कब्जे से पुलिस ने दस दो पहिया वाहन और उसके पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन

वाहन चोर डीसीएम कॉलोनी इब्राहिमपुर निवासी चेतन है जबकि दुकानदार की पहचान बुराड़ी निवासी अरविंद जैन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वरूप नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि डीसीएम कॉलोनी में रहने वाला एक युवक दो पहिया वाहनों की चोरी करता है और घर में ही वाहन के पार्ट्स निकाल कर उसे बेचता है। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद नेगी की देखरेख में एक टीम गठित की गई।सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने बदमाश के घर पर दबिश दी, जहां से पुलिस ने चेतन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर से दो बाइक के पार्ट्स मिले। उसने बताया कि वाहनों की चोरी करने के बाद वह उसके पार्ट्स निकाल लेता था और फिर उसे बुराड़ी में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाले अरविंद जैन को बेच देता था। पुलिस ने बुराड़ी स्थित अरविंद की दुकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने दो पहिया वाहन के पार्ट्स और छह दो पहिया वाहन बरामद किए। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दस मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने छह माह से वारदात करने और करीब 15 और वाहनों की चोरी की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें