फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कोरिया के येओंगदेओक सिटी के मेयर दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरिया के येओंगदेओक सिटी के मेयर दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। कोरिया के येओंगदेओक सिटी के मेयर क्वांगयोल किम ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने तीन अक्तूबर 2024 को होने वाले येओंगदेओक इंटरनेशनल हाई-वेलनेस फेस्टा 2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह को आमंत्रित किया। यह समारोह पारंपरिक कोरियाई चिकित्सा को भारतीय आयुर्वेद के साथ जोड़ता है और प्रतिभागियों को विभिन्न अनुभव प्रदान करने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने अक्टूबर 2023 में ग्योंगबुक इंटरनेशनल हाई वेलनेस फेस्टा 2023 के दौरान उनकी दक्षिण कोरिया के ग्योंगसांगबुक डो प्रांत की यात्रा के अनुभव को भी साझा किया। कुलपति ने दक्षिण कोरिया के साथ मौजूदा संबंधों और आयुर्वेद योग के क्षेत्र में सहयोग के माध्यम से हमारे संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस दौरान दोनों देशों की पारंपरिक औषधीय प्रणाली के क्षेत्र में आपसी सहयोग की संभावना पर भी चर्चा की गई है। भविष्य में दोनों संस्थान इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर करेंगे। आयुष मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन और दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक प्रोफेसर तनुजा मनोज नेसारी भी इस चर्चा में शामिल हुई। इस बैठक में डीन ऑफ कॉलेज प्रो बलराम पाणि, रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता, इंटरनेशनल अफेयर्स की चेयर पर्सन प्रो नीरा अग्निमित्रा और डीन प्रो आशुतोष भारद्वाज, पूर्वी एशियाई अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो नवीन पांडा और कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज के प्रिंसिपल प्रो इंद्रजीत डागर ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें