इस समारोह में आईआईटी-दिल्ली स्टार्टअप के करीब एक हजार ड्रोन उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, समारोह में पहली बार उतरी ब्लॉक और दक्षिण ब्लॉक की दीवार पर आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा।
देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन भव्य होगा। 29 जनवरी को होने वाले इस समारोह में आईआईटी-दिल्ली स्टार्टअप के करीब एक हजार ड्रोन उड़ान भरेंगे। इतने बड़े स्तर पर एक साथ किसी कार्यक्रम में ड्रोन के उड़ान भरने के बाद विश्व में भारत चौथे नंबर की सूची पर आ जाएगा। इससे पहले चीन, रूस और अमेरिका में इतने बड़े स्तर पर अपने कार्यक्रमों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा चुका है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, समारोह में पहली बार उतरी ब्लॉक और दक्षिण ब्लॉक की दीवार पर आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा हर साल की तरह आयोजित होने वाले कदमतालसंगीत और पारंपरिक प्रदर्शन का भी आयोजन होगा। अधिकारी के मुताबिक, आईआईटी-दिल्ली का एक स्टार्टअप बॉटलैब लगभग एक हजार ड्रोन के साथ ड्रोन शो करेगा। इसकी थीम आजादी के 75 साल पर होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीटिंग द रिट्रीट समारोह सदियों पुरानी सैन्य परंपरा का प्रतीक है जो उन दिनों से है जब सैनिक सूर्यास्त के समय युद्ध के मैदान से हट जाते थे।