फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पांच लाख की लूट में एक गिरफ्तार, लैपटॉप व अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार चार बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला के रंजीत नगर थाना पुलिस ने शादीपुर फ्लाईओवर पर पांच लाख कैश और लैपटॉप लूटने की गुत्थी को सुलझाया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इसके पास से स्कूटी व लैपटॉप बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ कर फरार आरोपी राहुल, कार्तिक और फुक्का की तलाश कर रही है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि 15 नवंबर को रंजीत नगर थाना पुलिस को लूटपाट की कॉल मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह शादीपुर फ्लाईओवर से अपनी कार पर सवार होकर जा रहे थे, इस बीच दो स्कूटी सवार चार लड़कों ने उनको रुकवाया और बैग लूट लिया। बैग में पांच लाख रुपये और एक लैपटॉप था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। फुटेज में पुलिस को चार संदिग्ध दो स्कूटी पर शिकायतकर्ता का पीछा करते दिखाई दिए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से एक स्कूटी का नंबर मिल गया। उसके बाद पुलिस ने स्कूटी के मालिक आकाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें