फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज के बोझ से परेशान किसान आत्महत्या के लिए मजबूर : दुर्गेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में किसानों की आत्महत्याओं को लेकर आप ने भाजपा सरकार पर हमला बोला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुजरात में किसानों की लगातार हो रही आत्महत्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के गुजरात सह प्रभारी दुर्गेश पाठक और मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संयुक्त प्रेसवार्ता में दावा किया कि पिछले 25 दिनों में राज्य में छह किसानों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

यह घटना दिखाती है कि हालात बेहद खराब हैं और सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार के दमन और कर्ज के बोझ से परेशान किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उद्योगपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ हो सकते हैं तो किसानों का कर्ज क्यों नहीं। उन्होंने मांग की कि गुजरात में भी पंजाब की तरह बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि जूनागढ़, ऊना, बिछिया, अरडोई, सुतरापाड़ा, ईश्वरिया और माडबड़ जैसे इलाकों के किसान हाल के दिनों में आत्महत्या कर चुके हैं। उनका कहना था कि गुजरात की असल तस्वीर बाहर नहीं आ पाती। नदियों के किनारे विकसित शहरों से परे, किसान कर्ज, बेमौसम बारिश और सरकारी बेरुखी से टूट चुके हैं। खाद-बीज और बैंक लोन समय पर नहीं मिलते, जबकि बिचौलिये ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर किसानों का शोषण करते हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से बर्बाद फसल पर आप सरकार ने रिकॉर्ड 30 दिनों में किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया। इसके उलट केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए 1,600 करोड़ के पैकेज की घोषणा तो कर दी लेकिन आज तक एक पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें