फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से जालसाजी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने सांसद के नाम से फर्जी मेल आईडी बनाकर मांगे थे विज्ञापन।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ नाम से एक शख्स ने अपने स्थानीय अखबारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) से विज्ञापन मांगे। इसके लिए आरोपी ने तत्कालीन सांसद व मौजूदा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फर्जी मेल आईडी बनाई। उनके लेटरहेड पर भी फर्जी साइन कर कई कंपनियों को ईमेल भेज विज्ञापन मांगे।

विज्ञापन


मामले की भनक लगी तो सांसद के निजी सचिव ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल से शिकायत की। वर्ष 2016 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने छह साल बाद आरोपी को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनोज कुमार सेठ (41) के रूप में हुई है। वह स्वतंत्र पत्रकार है। उस पर ओडिशा में भी जबरन वसूली का मामला पहले से दर्ज है।

आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2016 में गोरखपुर से लोकसभा सांसद रहे योगी आदित्यनाथ के निजी सचिव राजभूषण सिंह रावत ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि किसी ने सांसद के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर पीएसयू कंपनियों, पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, ओएनजीसी और गेल इंडिया को ईमेल किया है। ईमेल में सांसद के फर्जी हस्ताक्षर किए हुए एक लेटर भी लगे हैं, जिसमें अंग्रेजी अखबार ब्रेकिंग न्यूज और टॉप न्यूज को विज्ञापन देने के लिए कहा गया है। उनकी शिकायत के बाद मामले की जांच की गई।
विज्ञापन


ईमेल फर्जी अकाउंट yogiadityanath.mp@gmail.com से किए गए थे। पुलिस ने वर्ष 2016 में ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि किसी मनोज कुमार सेठ नामक शख्स ने खुद के अखबारों के लिए विज्ञापन जुटाने के लिए ऐसा किया। पुलिस के मामला दर्ज करने का पता चलते ही आरोपी भूमिगत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें