फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Encounter: कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ शेट्टी गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Thu, 07 May 2026 12:18 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में पुलिस और कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ शेट्टी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पांच मई 2026 को रात करीब 10 बजे दक्षिण पूर्वी जिले में पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। थाना पुल प्रहलादपुर की पुलिस टीम ने काया माया अस्पताल के पास डीडीए पार्क के नजदीक यह कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद 50 वर्षीय बदमाश सुनील उर्फ शेट्टी उर्फ देवा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसीपी बदरपुर आकाश अग्रवाल ने इस कार्रवाई की निगरानी की। ऑपरेशन को एसएचओ पुल प्रहलादपुर की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील वांछित है। वह थाना गोविंदपुरी का सक्रिय बैड कैरेक्टर है। सुनील पुल प्रहलादपुर थाने में दर्ज सशस्त्र लूट और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी।

लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
सुनील का आपराधिक रिकॉर्ड वर्ष 1999 से जुड़ा है। उसके खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में उसे सात बार दोषी ठहराया जा चुका है। कालकाजी, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और तिलक मार्ग समेत कई थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक खोखा कारतूस और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें