दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेहरू प्लेस डाकघर के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया। वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने श्रमिकों के लिए मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल की शुरुआत की।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीनीकृत नेहरू प्लेस डाकघर का लोकार्पण किया। वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने श्रमिकों के लिए मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल की शुरुआत की।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग ने तकनीक के साथ स्वयं को नए दौर के अनुरूप विकसित किया है। यह नया डाकघर नागरिकों को तेज़, सरल और आधुनिक सेवाओं का बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि आज डाकघर केवल पत्र सेवा तक सीमित नहीं, बल्कि पार्सल, बैंकिंग, बीमा, आधार और पासपोर्ट जैसी अनेक सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा का सशक्त केंद्र बन चुके हैं। इस अवसर पर संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, विधायक शिखा राय सहित अनेक महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।