फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती सुधार के मुद्दे पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद और पंचायती राज महकमे के बीच शुरू हुई बातचीत

Sat, 24 Jul 2021 10:20 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पंचायती राजमंत्री कपिल पाटिल ने वनाधिकार और सहकारिता को भी पंचायती राज से जोड़ने के लिए कई समन्वय कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
पंचायती राजमंत्री कपिल पाटिल से मुलाकात करते डॉ. अशोक चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय पंचायती परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉक्टर अशोक चौहान की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नवनियुक्त पंचायती राजमंत्री कपिल पाटिल से मुलाकात किया। इस अहम मुलाकात में देश की पंचायतों की हालत सुधारने के लिए भारत सरकार और पंचायत परिषद ने साथ मिलकर कार्य करने पर सहमती व्यक्त की। 

विज्ञापन


आगे की रणनीति के तौर पर अच्छे कार्य करने वाले पंचायत से जुड़े लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में किये जाने की योजना बनाई गई है। कपिल पाटिल ने बलवंत राय मेहता द्वारा स्थापित पंचायत परिषद को पंचायती सुधार हेतु पंचायती राज कानूनों के सुझावों को प्रासंगिक बताते हुए कहा गया कि आज की पंचायतें बलवंत राय मेहता के शोध और जमीनी कार्यों की महत्वपूर्ण प्रयोगशाला है। वर्तमान समय में गांव, ब्लॉक और जिले के स्तर पर कई पंचायती राज प्रतिनिधि ग्रामीण विकास में अहम योगदान दे रहे हैं, इसी वजह से जनहित के कार्यों को और प्रभावी और जनसुगम बनाने के लिए प्रतिनिधयों के साथ संवाद स्थापित करके सेवा कार्य को बिस्तर देने का सुझाव दिया गया है।

इस मौके पर कपिल पाटिल ने वनाधिकार और सहकारिता को भी पंचायती राज से जोड़ने के लिए कई समन्वय कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। इस बैठक में अधिवक्ता भरत नागर व पंचायत परिषद के संगठन मंत्री ध्यान पाल सिंह समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें