फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी मांगने पर भड़के अधिकारी ने कर्मी की एक अंगुली दांत से काटकर अलग की

Sat, 12 Sep 2020 04:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मयूर विहार इलाके में एक निजी कंपनी के अधिकारी को इतना गुस्सा आया कि उसने छुट्टी मांगने पर कर्मचारी की पिटाई कर दी। कर्मचारी ने जब बचाव में हाथ आगे बढ़ाया तो उसकी एक अंगुली दांत से काटकर अलग कर दी। डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसकी अंगुली जोड़ दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। घटना 4 सितंबर की है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाला मोहित कुमार एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। 4 सितंबर को वह अक्षरधाम के पास से अपने अधिकारी हेमंत सिद्धार्थ की कार पर बैठकर करोलबाग गया था। शाम को काम खत्म करने के बाद वह अधिकारी की कार से अक्षरधाम के पास पहुंचा।

उसने अधिकारी को घर पर जरूरी काम होने की वजह से जाने की इजाजत मांगी। लेकिन अधिकारी ने उसे काम होने की बात कहकर मयूर विहार फेज एक स्थित गलेरिया मॉल ले गया। जहां पहुंचने के बाद अधिकारी ने मोहित के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। एतराज जताने पर उसने मोहित को थप्पड़ जड़ दिया और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


मोहित ने बचाव में अपना हाथ बढ़ाया तो हेमंत ने उसकी एक अंगुली दांत से काटकर अलग कर दी। अंगुली का टुकड़ा नीचे गिर गया। मोहित ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। तब तक अधिकारी वहां से फरार हो गया। पुलिस मोहित को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मोहित के परिवार वाले उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें