फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron Alert: ओमिक्रॉन पर टीका हो सकता है बेअसर, दिल्ली एम्स के निदेशक ने किया आगाह, बोले- स्पाइक प्रोटीन में 30 म्यूटेंट इसकी वजह

Sun, 28 Nov 2021 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार एजेंसी, दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने या जाने वाले सभी यात्रियों की सघन जांच और परीक्षण करने को कहा है। इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव (स्वास्थ्य) को पत्र लिखकर यात्रियों के नमूने प्रयोगशालाओं को तुरंत भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के स्पाइक प्रोटीन में 30 से अधिक बदलाव (म्यूटेशन) हुए हैं। इन बदलावों के चलते इसे एंटीबॉडी से बचाव की ताकत मिली है, जिसकी वजह से यह टीके के असर से बच सकता है। इसलिए इस स्वरूप पर वैक्सीन के असर को लेकर गहन अध्ययन जरूरी है।

विज्ञापन


डॉ. गुलेरिया के मुताबिक, किसी वायरस को उसका स्पाइक प्रोटीन ही कोशिकाओं में उसके प्रवेश को आसान बनाते हुए उसे संक्रामक बनाता है। उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट की प्रसार क्षमता, विषाणुता और एंटीबॉडी से बचने की क्षमता पर ज्यादा आंकड़े जुटाने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। 

उन्होंने बताया, भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक समूह इन्साकॉग बी.1.1.1.529 पर बारीकी से नजर रख रहा है और अभी तक देश में इसका कोई मामला नहीं आया है। डॉ. गुलेरिया ने विदेश और जोखिम वाले क्षेत्र से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी पर जोर देने की सलाह देते हुए कहा कि कठोरता से कोविड व्यवहार का पालन करना चाहिए और साथ ही  सभी को टीके की दोनों खुराक मिलें। 
विज्ञापन


लगातार घट रहे सक्रिय मामले  8,774 नए संक्रमित
भारत में संक्रमण लगातार घटता दिख रहा है। एक दिन में देश में 8,774 नए संक्रमित मिलने के बाद भी सक्रिय मामले घटकर 1,05,69 पहुंच गए, जो कि 543 दिन में सबसे कम हैं। 51 दिन से लगातार नए मामलों की संख्या 20,000 से कम है। हालांकि, कई दिनों से मौत के मामलों में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है। सक्रिय मामलों की  दर फिलहाल 0.31 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर भी बीते 14 दिन से एक फीसदी से नीचे है। बीते सप्ताह में यह 0.85 फीसदी रही।


देश में नहीं मिला कोई मामला बेंगलुरु के दोनों केसों में डेल्टा...
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की देश में फिलहाल दस्तक नहीं हुई है। शनिवार को कर्नाटक में मिले दोनों कोरोना संक्रमितों में डेल्टा वैरिएंट मिला है, राज्य के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि कर दी है। वहीं रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और कर्नाटक के सीएम बसावराज बोमई ने नए वैरिएंट पाये जाने वाले देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

एमपी में बीते एक महीने में विदेश से लौटे लोगों की होगी कोरोना जांच
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा है कि राज्य में बीते एक महीने में विदेश से लौटे हर व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। साथ ही स्कूल खोलने के लिए दी गई राहत वापस ली जाएगी और ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। स्कूल में सिर्फ 50 फीसदी बच्चे ही आएंगे। वह भी अभिभावकों की सहमति के बाद। सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों में कोरोना आधारित प्रतिबंध लागू किये जाएंगे।

ऋषिकेश : राष्ट्रपति की वीआईपी ड्यूटी पर पहुंचे सात जवान कोरोना पॉजिटिव
परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर पहुंचे सात जवानों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन सभी पुलिसकर्मियों को उनके जिलों में वापस भेज दिया गया। जवानों को 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 250 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें