फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की दहशत: दिल्ली में मिले चार नए मामले, राजधानी में कुल मरीजों की संख्या हुई छह

Tue, 14 Dec 2021 12:30 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के चार नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह हो गई है। एक मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुका है। वर्तमान में  35 कोरोना संक्रमित और तीन संदिग्ध मरीज लोकनायक (एलएनजेपी) अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन
नई दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चार नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित छह लोग मिल चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी। इनमें से एक मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुका है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के एक साथ इतने मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


एक मरीज स्वस्थ होकर घर लौटा
उन्होंने बताया, दिल्ली में कोरोना के चार नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह हो गई है। एक मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुका है। वर्तमान में 35 कोरोना संक्रमित और तीन संदिग्ध मरीज लोकनायक (एलएनजेपी) अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के इलाज के लिए अधिकृत किया गया है।

एक सप्ताह आइसोलेशन में रहने की सलाह
ओमिक्रॉन को मात देकर घर पहुंचा व्यक्ति अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे एक सप्ताह आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। मरीज की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के चलते उसे अधिक लोगों से संपर्क में नहीं आने के लिए कहा गया है। पांच दिसंबर को तंजानिया से दिल्ली लौटा रांची निवासी 37 वर्षीय मरीज इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संक्रमित मिला था जिसके बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


दो से तीन दिन बाद स्थिति नियंत्रण में आई
रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने के बाद मरीज को बुखार और सिरदर्द जैसे लक्षण भी थे लेकिन दो से तीन दिन बाद स्थिति नियंत्रण में आई। शनिवार को मरीज की फिर से जांच की गई और आरटी पीसीआर की जांच रिपोर्ट रविवार को मिली जिसके बाद सोमवार सुबह मरीज को स्वस्थ घोषित करते हुए छुट्टी दे दी गई।
 

यह भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit Live: 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक जारी, पीएम मोदी ने योगी सरकार को सराहा

विज्ञापन

शादी समारोह में दो लोग ओमिक्रॉन संक्रमित, घर में भी दो को कोरोना

अभी तक हवाई अड्डे पर संक्रमित मिलने वालों को ओमिक्रॉन संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन दिल्ली में पहली बार ओमिक्रॉन का मामला विदेश से नहीं बल्कि एक शादी समारोह से सामने आया है। नई दिल्ली के एक होटल में यह समारोह चल रहा था और यहां दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से लौटी महिला मौजूद थी। इसी महिला के संपर्क में आने पर दिल्ली के विकासपुरी निवासी दो लोग संक्रमित हुए हैं। दोनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इनके संपर्क में आने से इनके घर में भी दो और सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं, जिनमें फिलहाल ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले सप्ताह नई दिल्ली स्थित एक पांच सितारा होटल में शादी समारोह था। इसमें विदेश यात्रा से लौटी एक महिला मौजूद थी, जो दक्षिण अफ्रीका से दो सप्ताह पहले ही वापस आई है। यह महिला जब दिल्ली आई थी तो इसकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव थी, लेकिन उसके बाद महिला को सर्दी-जुकाम हुआ। महिला शादी में पहुंची तो यहां विकासपुरी निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में आई और उस व्यक्ति से उसका दोस्त संपर्क में आया, जिसकी वजह से यह लोग ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए। फिलहाल महिला और दोनों व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं।

मंगलवार को लोकनायक अस्पताल में ओमिक्रॉन संक्रमित चार मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब तक दिल्ली में कुल छह मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक मरीज स्वस्थ घोषित भी हुआ है। अभी तक विदेशों से आने वाले करीब 60 लोगों में कोरोना संक्रमण मिल चुका है। इनमें से चार लोग ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए हैं। विदेशों से आने वालों को ही सख्त निगरानी में रखा जा रहा है। पहली बार ओमिक्रॉन के घरेलू मामले भी सामने आए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दक्षिण पश्चिम और नई दिल्ली दोनों जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिले इनपुट के आधार पर आनन-फानन जांच की गई तो पता चला कि विकासपुरी निवासी दोनों मरीजों के घर भी दो लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। दक्षिण पश्चिम जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते सोमवार को घर के आसपास कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। दोनों ही ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों के परिजन निगरानी में हैं। नई दिल्ली जिला प्रशासन के अनुसार, पांच सितारा होटल के कर्मचारियों की जांच की गई है। अभी तक इनमें से कोई भी कर्मचारी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। 

अफसर भी हैरान, सतर्कता जरूरी
इस घटना को लेकर दोनों ही जिला प्रशासन के अफसर भी हैरान हैं। एक अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे पर इतनी सख्त निगरानी के बाद भी मिसिंग होने की आशंका काफी कम है, लेकिन इस घटना से पता चलता है कि ऐसे और भी केस हो सकते हैं जो निगरानी से बाहर हों। इसलिए लोगों को शादी समेत आदि कार्यक्रमों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें