दिल्ली सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि जब भी इनका कर्मचारी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सरकारी खाते से करेगा, उसके हवाई टिकट डीटीटीडीसी (दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम) के माध्यम से खरीदे जाएंगे।
दिल्ली सरकार ने हवाई यात्रा के हकदार अपने अधिकारियों को किराए में छूट का दावा करने के लिए केवल अधिकृत एजेंटों से ही टिकट खरीदने का निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार का यह निर्देश एयर इंडिया के भारत सरकार से टाटा समूह के खरीदे जाने के बाद आया है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि पहले सरकारी खाते से सरकारी अधिकारियों को एयर इंडिया से यात्रा करने की अनुमति दी जाती थी। अभी भी सरकारी खाते पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों हवाई यात्राएं निजी एयरलाइंस द्वारा की जा सकती हैं। लेकिन इसके लिए टिकट केवल दिल्ली सरकार द्वारा अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदना पड़ेगा।
दिल्ली सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि जब भी इनका कर्मचारी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सरकारी खाते से करेगा, उसके हवाई टिकट डीटीटीडीसी (दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम) के माध्यम से खरीदे जाएंगे। दिल्ली सरकार ने हवाई टिकट मेसर्स बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड (बीएलसीएल), अशोक ट्रेवल्स एंड टूर्स (एटीटी), इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को हवाई टिकट एजेंट के रूप में चुनाव किया है। अफसर इन्हीं एजेंटों से हवाई टिकट लेना सुनिश्चित करें।