फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में साथ काम करने वाले युवक पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में एक युवती ने अपने साथ कार्यालय में काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मॉॅडल टाउन थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, दोनों में प्रेम था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी थी लेकिन हाल में युवक अचानक गायब हो गया। उसके बारे में पूछे जाने पर परिजनों ने युवती को उससे दूर रहने की धमकी दी। बताया गया कि दहेज मिलने की वजह से उसकी दूसरी जगह पर शादी हो रही है। विजय नगर मॉडल टाउन में रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करती है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी मां और भाई के साथ किराये के मकान में रहती है। उसकी मां भी निजी कंपनी में नौकरी करती है।
पीड़िता के मुताबिक, उसकी कंपनी में शाहदरा निवासी पुनीत काम करता था। जिससे उसकी जान पहचान हो गई। पुनीत उसके घर आने लगा। एक दिन पुनीत ने उससे शादी करने की बात कही। बाद में दोनों के परिवार शादी के लिए राजी हो गए। पिछले वर्ष 8 फरवरी को पुनीत उसके घर आया। उसके विरोध के बावजूद शादी होने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पुनीत लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा और यह बात किसी से नहीं कहने के लिए कहता था।
विज्ञापन

उसने युवती से पांच लाख रुपये उधार भी लिए। 17 मई को कार्यालय जाने के लिए युवती ने पुनीत को फोन किया लेकिन फोन उसकी मां ने उठाया। आरोप है कि उसकी मां ने युवती को उससे बातचीत करने से मना किया और कहा कि दहेज मिलने की वजह से बेटे की दूसरी जगह पर शादी कर रहे हैं। परिवार वाले युवती को पुनीत से मिलने की कोशिश करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें