फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में बिना बाधा के शुरु हुए ओपन बुक एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार से नियमित कॉलेजों, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) की शुरुआत हो गई। पहला दिन विद्यार्थियों के लिए बाधा रहित रहा और करीब 35 हजार छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र आसानी से डाउनलोड हो गए बल्कि उन्हें उत्तर पुस्तिका भेजने में भी परेशानी नहीं हुई है। अधिकतर उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल पर ही भेजी गईं। ईमेल से उत्तर पुस्तिका ना के बराबर प्राप्त हुईं।
अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शुरू हुए इस ओबीई में लगभग ढाई लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। कॉलेज आकर परीक्षा देने का विकल्प होने के बावजूद महामारी के कारण सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प ही चुना। डीयू परीक्षा शाखा के डीन प्रो सी. एस. रावत ने बताया कि पहले दिन किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। परीक्षा बिना बाधा के दो पालियों में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए विद्यार्थियों को पहले ही दिशा-निर्देश ईमेल पर भेज दिए गए थे। परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश भी विद्यार्थियों को ईमेल से भेज दिए गए हैं। परीक्षा सुचारु रुप से हुई और 22 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल पर ही प्राप्त हुई हैं। ईमेल पर उत्तर पुस्तिकाएं ना के बराबर प्राप्त हुई हैं।
मालूम हो कि तकनीकी दिक्कत होने पर विद्यार्थियों को ईमेल पर भी उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का विकल्प था। पहले हुए ओबीई परीक्षा के दौरान देखा गया था कि विद्यार्थियों ने पोर्टल के साथ-साथ ईमेल पर भी उत्तर पुस्तिका भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें