फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नर्सरी दाखिले की उलझन खत्म, प्री स्कूल भी मुख्य स्कूल का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्री-स्कूल के लिए अलग से नहीं चला सकते दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन


-एक ही सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे प्री स्कूल पर यह नियम लागू होगा

-शिक्षा निदेशालय की ओर से मुख्य स्कूल के लिए दिए गए दिशा-निर्देश मॉनटेंसरी स्कूल पर भी मान्य होंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले को लेकर अभिभावकों की उलझन अब खत्म होने जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने साफ कर दिया है कि प्री और मॉनटेंसरी स्कूल भी मुख्य स्कूल का ही हिस्सा माने जाएंगे। यानी अलग से दाखिला प्रक्रिया नहीं होगी। एक ही सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे प्री स्कूलों पर भी यही नियम लागू होगा।

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले के लिए मॉनटेंसरी स्कूल-प्री स्कूल भी होते हैं। इन स्कूलोंं में दाखिले को लेकर अभिभावकों में असमंजस की स्थिति रहती है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यह स्कूल मुख्य स्कूल का ही हिस्सा हैं। दरअसल कई प्री- व मॉनटेंसरी ऐसे स्कूल हैं जो कि एक ही सोसायटी के अंतर्गत चल रहे होते हैं। इस सोसायटी के अंतर्गत उनके मुख्य स्कूल भी चलते हैं। लेकिन एक ही सोसायटी के तहत चलने के बाद वह अलग-अलग दाखिला प्रक्रिया चलाते हैं। यह स्कूल अलग से दाखिला प्रक्रिया नहीं चला सकते हैं। स्कूलों को निदेशाललय के दिशा-निर्देशों के आधार पर ही दाखिले करने हैं। इस तरह से जो गाइलाइंस नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए जारी की गई हैं वह मॉनटेंसरी स्कूल-प्री स्कूल के लिए भी मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने अपने निर्देशों में कहा है कि दिल्ली में पंजीकृत सोसाइटियों-ट्रस्टों द्वारा स्कूल परिसर में या उसके बाहर मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त स्कूल की शाखाओं के रूप में चलाए जा रहे जूनियर स्कूल-प्री स्कूल-मॉटेंसरी एक संस्थान माने जाएंगे। ऐसे में स्कूलों को अपने प्री स्कूल और मुख्य स्कूल को एक संस्थान मानते हुए एक ही दाखिला प्रक्रिया का पालन करना होगा। अभिभावकों की शिकायत रहती है कि प्री-स्कूल-मॉनटेंसरी स्कूल दाखिले के लिए मानकों की जानकारी नहीं देते हैं कि किन आधार पर दाखिला होगा। अभिभावकों की शिकायत होती है कि स्कूल इन स्कूलों में डोनेशन के माध्यम से अलग से दाखिले लेते हैं। वहीं कई स्कूल अपने प्री-स्कूल से अपने मुख्य स्कूल में बच्चों को प्रमोट नहीं करते हैं। इस कारण से अभिभावकों को बच्चों के लिए दो बार दाखिला प्रक्रिया को झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें